मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना देश भर में लागू
ग्रामीण इलाकों में गरीब लोगों को वर्ष में 100 दिन का रोजगार देने के उद्देश्य से चलाई गई राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंगलवार से समूचे देश में लागू हो गई।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक समारोह में इस योजना को देश के 274 और जिलों में लागू करने की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही इस योजना को अब राष्ट्रीय स्वरूप मिल गया है। इसे अब तक दो चरणों में देश के 330 जिलों में लागू किया गया था।

वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने वित्त वर्ष 2008-09 के लिए पेश बजट प्रस्ताव में इस योजना को पूरे देश में लागू करने की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर इस योजना को आज से उन जिलों में लागू किया गया, जहाँ अब तक वह लागू नहीं थी।

सिंह ने इस अवसर पर बताया कि इस योजना के तहत अब तक कुल तीन करोड़ 10 लाख परिवारों ने रोजगार पाने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से तीन करोड़ आठ लाख परिवारों को रोजगार दिया जा चुका है, लेकिन इनमें से केवल 10 फीसदी परिवारों को ही 100 कार्यदिवस का रोजगार दिया जा सका है।
और भी
जया बच्चन के निशाने पर मायावती
एनिमेशन पर मुग्ध बड़े बैनर
वहीदा रहमान को एनटीआर सम्मान
सल्वा जुडूम पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल
तिब्बत समर्थक भारत विरोधी-माकपा
खाद्‍य तेल पर आयात शुल्क समाप्त