मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जया बच्चन के निशाने पर मायावती
सपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने मंगलवार को परोक्ष रूप से उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पति और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम लेकर कोई भी प्रचार पाने से नहीं चूकता है।

राज्य के बैतूल लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से प्रचार करने आईं श्रीमती जया बच्चन ने कहा कि बाराबंकी में भूमि आवंटन को लेकर उनके पति को इसी मंशा से जबरन विवादों में घसीटा गया। उनके साथ सपा के महासचिव अमरसिंह और सांसद तथा अभिनेत्री जयाप्रदा भी थीं।

उन्होंने कहा कि कोई उनके पति की प्रशंसा कर तो कोई उनकी आलोचना कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहता है1

इस प्रश्न पर कि अमिताभ ने उत्तरप्रदेश के ब्रांड राजदूत के रूप में एक चर्चित विज्ञापन भी किया था, इसलिए उन्हें जवाब देना पड़ेगा, श्रीमती बच्चन ने कहा कि जवाब दिया जाएगा। वे खुद एक पत्रकार की बेटी हैं और जो आरोप उनके पति पर लगे हैं, उनका माकूल जवाब दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भोपाल जया बच्चन का गृह नगर है तथा उनके पिता स्वर्गीय तरुण कुमार भादुड़ी की गणना मध्यप्रदेश के प्रखर पत्रकारों में होती है।

सरकार ने आरोप को खारिज किया : उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में सिनेस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा लड़कियों के एक स्कूल के लिए भूमि खरीद में कम स्टाम्प ड्यूटी देने के मामले में आज सरकार ने इस आरोप को खारिज किया कि सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

सरकार ने कहा है कि इस मामले में कुछ लोग तथ्यों को तोड़-मरोड़कर गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं और आधारहीन बयानबाजी करके मुख्यमंत्री तथा वर्तमान सरकार को बदनाम करने तथा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सच तो यह है कि यह जिला स्तर पर की जाने वाली सामान्य कार्रवाई है, जिसमें मुख्यमंत्री के स्तर पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने का कोई प्रश्न नहीं उठता।
और भी
एनिमेशन पर मुग्ध बड़े बैनर
वहीदा रहमान को एनटीआर सम्मान
सल्वा जुडूम पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल
तिब्बत समर्थक भारत विरोधी-माकपा
खाद्‍य तेल पर आयात शुल्क समाप्त
आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा-मनमोहन