मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वहीदा रहमान को एनटीआर सम्मान
हिंदी सिनेमा की वरिष्ठतम अभिनेत्री वहीदा रहमान को साल 2006 का 'एनटी रामाराव सम्मान' प्रदाकियजाएगा।

आंध्रप्रदेश सरकार ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि वहीदा रहमान को पाँच लाख रुपए की राशि का यह पुरस्कार अप्रैल महीने में होने वाले नंदी सम्मान समारोह के दौरान दिया जाएगा।

आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद में साल 1936 में जन्मी सुश्री रहमान ने 13 साल की आयु में ही तेलुगू सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था।

फिर हिन्दी सिनेमा में 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौदहवीं का चाँद' और 'साहिब बीबी और गुलाम' व 'गाइड' जैसी कालजयी फिल्मों में अभिनय करके उन्होंने एक न भूलने वाला मुकाम हासिल किया।

उन्होंने अपने समय के सभी नामचीन अभिनेताओं के साथ काम किया। इनमें दिलीप कुमार के साथ 'दिल दिया दर्द लिया', 'राम और श्याम', राजकपूर के साथ 'तीसरी कसम', देवानंद के साथ 'गाइड', 'काला बाजार' और अभिताभ बच्चन के साथ 'कभी-कभी', 'त्रिशूल' शामिल हैं।

उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म आमिर खान के साथ 'रंग दे बसंती' थी।
और भी
सल्वा जुडूम पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल
तिब्बत समर्थक भारत विरोधी-माकपा
खाद्‍य तेल पर आयात शुल्क समाप्त
आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा-मनमोहन
इंटरनेट का निकाह असल में तब्दील!
रोमेश शर्मा को दो साल की सजा