मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंटरनेट का निकाह असल में तब्दील!
आधुनिकीकरण के इस युग में इंटरनेट का उपयोग अब जीवन के हर क्षेत्र में होने लगा है और इंटरनेट के जरिये निकाह की खबरें भी दिखाई पड़ने लगी हैं। ऐसे ही एक इंटरनेट विवाह के 16 माह बाद अमेरिका से युवक के वापस आने पर दुल्हन को बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ विदा करके निकाह को अमलीजामा पहनाया गया।

सूत्रों के अनुसार 16 माह पहले अमेरिका में बैठे युवक रजा अब्बास से मुजफ्फरनगर की लड़की तस्मीन जौहरा का इंटरनेट के जरिये 22 अगस्त 2006 को निकाह हुआ था। तस्मीन को बड़े ही धूमधाम से रविवार को विदा किया गया।

जिला मुख्यालय में मिली सूचना के अनुसार रविवार रात जिले के किदवई नगर में ऐसा पहला विवाह था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन पहले से ही इंटरनेट के जरिये विवाह बंधन बँध चुके थे।

गौरतलब है कि 22 अगस्त, 2006 को होने वाली शादी में दूल्हा निश्चित समय पर आ नहीं पाया था, जिसके कारण दूल्हा-दुल्हन दोनों का इंटरनेट के जरिये निकाह किया गया था। इसके बाद मौलवियों ने रीति-रिवाज के अनुसार निकाह पढ़ा, जिसे अमेरिका में बैठे युवक ने कबूल किया।
और भी
रोमेश शर्मा को दो साल की सजा
फिर छोटे पर्दे पर दिखेंगे अमिताभ
आडवाणी सबसे कमजोर नेता-कांग्रेस
बिड़ला परिवार की याचिकाएँ खारिज
रामसेतु बचाने के लिए ई-वोटिंग
इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या आठ हुई