विश्व हिंदू परिषद ने ताजमहल की तर्ज पर रामसेतु को भी अंतरराष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने के लिए ई-वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब तक 25 लाख लोग ई-वोटिंग कर चुके हैं।
रामेश्वरम रामसेतु रक्षा मंच के प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ताजमहल की तर्ज पर रामसेतु को भी अंतरराष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने के लिए ई-वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दक्षिण दिल्ली में संगम विहार में चल रही रामकथा में भगवान राम के जन्मोत्सव के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने-अपने मोबाइल से रामसेतु के लिए ई-वोटिंग की।
बंसल ने कहा कि हमें वोटों की संख्या को करोड़ों तक ले जाना है। इसके बाद हम सभी वोटों को यूनेस्को के समक्ष रखकर भगवान राम द्वारा निर्मित रामसेतु को अंतरराष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने के लिए कहेंगे।
|