मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तिब्बत समिति का संरा से अनुरोध
तिब्बत एकता समिति ने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बत में तथ्यों का पता लगाने के लिए एक निष्पक्ष प्रतिनिधिमंडल तुरंत भेजने का रविवार को अनुरोध किया।

उसने आरोप लगाया है कि चीनी सेना तिब्बतियों का प्रकट और अप्रकट तरीकों से दमन कर रही है।

समिति ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि जहाँ दमन होता है वहाँ विद्रोह भी होता है। इसमें माँग की गई है कि तिब्बत के लोगों को स्वतंत्र आवागमन और दैनिक जरूरतों का सामान पहुँचने की इजाजत देने के साथ स्वतंत्र प्रेस को वहाँ की घटनाओं के कवरेज की अनुमति दी जाए।

समिति ने कहा कि तिब्बत के सभी तीन प्रांतों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन चीन की दमनकारी और गलत नीतियों के कारण हो रहे हैं। चीन नेतृत्व और अधिकारियों को वास्तविकता को समझकर समस्या के समाधान के लिए तत्काल उपाय करना होगा।
और भी
भारत अंतरिक्ष में कमांड स्थापित करेगा
शाहरुख, करीना सर्वश्रेष्ठ अदाकार
फर्नांडीस के निशाने पर होंगे सूरमा!
राजबीर की हत्या पुलिस रिवाल्वर से
दिल्ली से शंघाई के लिए सीधी उड़ान
एक अनार, सौ बीमार!