साउथ ब्लॉक के पास प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बाहर शुक्रवार को दुर्घटनावश गोली चलने से दिल्ली पुलिस का कमांडो घायल हो गया। गोली की आवाज से वहाँ सनसनी फैल गई।
सूत्रों के अनुसार दोपहर को कांस्टेबल सूरज पाल और दिल्ली पुलिस का कमांडो संजय सड़क किनारे बने केबिन में लंच ले रहे थे। पाल सेवानिवृत्ति के करीब है। वह संजय को दिखा रहा था कि वह अपनी रिवॉल्वर का पहला चेम्बर खाली रखता है, लेकिन जैसे ही उसने ट्रिगर दबाया गोली चल गई और संजय की बायीं जाँघ में जा लगी।
जब यह घटना हुई प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में नहीं थे। पाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप दर्ज किया है। संजय को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत खतरे से बाहर है। डीसीपी आनंद मोहन ने बताया कि रिवॉल्वर से केवल एक ही गोली चली थी। हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं।
|