मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बढ़ती महँगाई चिंता का विषय-कमलनाथ
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने बढ़ती महँगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार आवश्यक जिंसों की कीमतों को काबू में करने के लिए इनकी आपूर्ति बढ़ाने का भरसक प्रयास कर रही है।

कमलनाथ ने कहा कि महँगाई र्का बढ़ना चिंताजनक है और सरकार इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुद्रास्फीति की दर 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 0.76 प्रतिशत बढ़कर 59 सप्ताह के उच्च स्तर 6.68 प्रतिशत पर पहुँच गई।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रकार के गैर बासमती चावल का निर्यात बंद करने पर विचार कर रही है। सरकार ने घरेलू बाजार में चावल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए गैर बासमती चावल के निर्यात मूल्य को 650 डॉलर से बढ़ाकर 1000 डॉलर अर्थात 40 हजार रुपए प्रति टन किया है।

वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री ने कहा कि महँगाई में किसी प्रकार की बढ़ोतरी चिंता का विषय है। सरकार प्रयास कर रही है कि कितनी आपूर्ति कर इसे रोका जा सकता है।
और भी
उत्तर कोरिया का अमेरिका से आग्रह
चंद्रयान का प्रक्षेपण जून में
मप्र में तीनों सीटें भाजपा ने जीती
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूँगा-पवार
दिल्ली पुलिस के संचार विभाग में कई अपराधी
सशस्त्र बलों ने की वेतन बढ़ोतरी की माँग