मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत-जापान के बीच व्यापार बढ़े-चटर्जी
लोकसभा के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और जापान के बीच व्यापार की बड़ी संभावना है, जिसका दोनों देशों के व्यवसायिकों को फायदा उठाना चाहिए।

चटर्जी ने कहा कि दोनों देश ढाँचागत सुविधा, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी एक दूसरे की अच्छी मदद कर सकते है। चटर्जी ने यहाँ जापान के राजदूत हिदेयकी दोमिची से बातचीत में ये बातें कही। जापानी राजदूत लोकसभाध्यक्ष से मिलने उनके घर आए थे।

चटर्जी ने कहा कि भारत और जापान लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखते है। उन्होंने दोनों देशों की संसदों के बीच सम्पर्क बढ़ाने का सुझाव दिया और उम्मीद जाहिर की कि आने वाले समय में दोनों देशों के संबंधो में नए आयाम जुड़ेंगे।

चटर्जी ने जापान के सहयोग से पश्चिम बंगाल में क्रियान्वित की जा रही ढाँचागत परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
और भी
चंद्रयान का प्रक्षेपण जून में
मप्र में तीनों सीटें भाजपा ने जीती
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूँगा-पवार
दिल्ली पुलिस के संचार विभाग में कई अपराधी
सशस्त्र बलों ने की वेतन बढ़ोतरी की माँग
अमेरिका में दो भारतीय सैनिक लापता