मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्कारलेट हत्याकांड की जाँच महिला आयोग करेगा
ब्रिटेन की नाबालिग पर्यटक स्कारलेट कीलिंग की पिछले माह गोवा में बलात्कार के बाद की गई हत्या का स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग 29 मार्च को वहाँ एक जाँच समिति भेजेगा।

आयोग की सदस्य निर्मला वेंकटेश के नेतृत्व वाली दो सदस्यीय टीम उन परिस्थितियों का पता लगाएगी, जिसके कारण 15 वर्षीय बालिका की गोवा के अंजुना बीच पर मौत हुई।

जाँच समिति मामले की पड़ताल कर रहे पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। समिति इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं दोषियों को सजा दिलाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार- विमर्श कर अपनी अनुशंसाएँ देगी।

आयोग की एक प्रवक्ता ने बताया कि जाँच समिति स्कारलेट हत्या मामले में जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा भी करेगी।

आटोप्सी करने वाला डॉक्टर निलंबित
स्कारलेट की माँ को मिला पुलिस संरक्षण
स्कारलेट हत्या मामले में गवाह गोवा पहुँचा
और भी
पाटिल ने असामाजिक तत्वों से चेताया
लैंड रोवर और जगुआर पर टाटा सवार!
पवार के प्रस्ताव का कांग्रेस ने समर्थन किया
भारत ने सफलता की नई कहानी रची-एंटनी
भारत-पाक युद्धबंदियों के लिए वार्ता
मारुति ने स्विफ्ट डिजायर लांच की