मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाटिल ने असामाजिक तत्वों से चेताया
गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने देशवासियों से सीमा पार से असामाजिक गतिविधियाँ करने वाले तत्वों से आगाह रहने को कहा है।

पाटिल सशस्त्र सीमा बल के 45वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर व्यापार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सीमा पार करते हैं, लेकिन ऐसे तत्व भी है जो यहाँ आकर अशांति फैलाते हैं। हमें उनसे सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा तथा बंधुत्व की भावना लेकर बल बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बल के जवान दुर्गम हालात में काम करते है।

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी माँगें पूरी करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। इससे पूर्व बल के महानिदेशक गोपाल शर्मा ने पाटिल का स्वागत करते हुए कहा कि बल के जवान इसी जोशी व सेवा भावना से देश की सेवा करते रहेंगे।
और भी
लैंड रोवर और जगुआर पर टाटा सवार!
पवार के प्रस्ताव का कांग्रेस ने समर्थन किया
भारत ने सफलता की नई कहानी रची-एंटनी
भारत-पाक युद्धबंदियों के लिए वार्ता
मारुति ने स्विफ्ट डिजायर लांच की
हिन्दुत्व के साथ विहिप-तोगड़िया