मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने सफलता की नई कहानी रची-एंटनी
रक्षामंत्री एके एंटनी ने आज कहा कि भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने देश के मिसाइल कार्यक्रम में सफलता की एक नई कहानी रची है।

उन्होंने साउथ ब्लाक में एक कार्यक्रम से इतर संवाददताओं से कहा कि हमने मिसाइलों की विभिन्न श्रृंखलाओं के उन्नयन और सुधार में नई सफलताएँ हासिल की हैं।

एंटनी ने कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने मिसाइलों की सभी श्रृंखलाओं की क्षमता और मजबूती बढ़ाने में प्रमुख सफलता हासिल की है। इनमें मध्य दूरी की मारक क्षमता वाली अग्नि श्रृंखला मिसाइलें और जमीन से आसमान में मार करने वाली आकाश मिसाइल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मिसाइलों के अलावा रक्षा विकास एवं अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणालियों को स्वदेशी आधार पर विकसित करने में भी सफलता पाई है।
और भी
भारत-पाक युद्धबंदियों के लिए वार्ता
मारुति ने स्विफ्ट डिजायर लांच की
हिन्दुत्व के साथ विहिप-तोगड़िया
वाजपेयी अगला चुनाव लड़ सकते हैं-राजनाथ
किरण बेदी अब शुरू करेंगी खुली कचहरी
सरबजीत का परिवार पाक जाएगा