बड़ी कारों के सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को अपनी नई कार स्विफ्ट डिजायर लांच की है।
कंपनी ने इस कार का आमंत्रण मूल्य 4.49 लाख रुपए से 6.7 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) रखा है। कंपनी की यह कार 1.3 लीटर इंजन क्षमता के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध रहेगी।
स्विफ्ट डिजायर का पेट्रोल वर्जन 4.49 लाख रुपए से 5.9 लाख रुपए और डीजल वर्जन 5.39 लाख रुपए से 6.7 लाख रुपए के बीच उपलब्ध होगा।
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एस. नकानीशी ने कहा स्विफ्ट डिजायर का हमारे उत्पादों की रणनीति में विशेष स्थान है। करोड़ों भारतीयों के पास कांपैक्ट कारें हैं। तेजी से बढ़ती आय और बेहतर जीवनशैली को देखते हुए इनमें से कई कांपैक्ट से सेडान कारों की ओर रुख करना चाहते हैं।
|