मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिन्दुत्व के साथ विहिप-तोगड़िया
विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विहिप भारतीय जनता पार्टी का नहीं बल्कि हिन्दुत्व की हिमायत करने वाले दल का साथ देगी।

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि चुनाव में विहिप आँख मूंदकर कोई निर्णय नहीं लेगी और हिन्दुत्व की हिमायत करने वाले दल का साथ देगी।

केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार मोहम्मद अली जिन्ना के इतिहास को दोहरा रही है तथा समाज को जाति एवं धर्म के नाम पर बाँटने का काम कर रही है और विहिप उसके देश को बाँटने के मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे क्षेत्रवाद के लिए उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को नहीं बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मराठियों को अपना हक पाने के लिए उत्तर भारतीयों को नहीं बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाना चाहिए।

अयोध्या में रामजन्म भूमि मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विहिप वहाँ राम मंदिर बनवाकर ही दम लेगी।
और भी
वाजपेयी अगला चुनाव लड़ सकते हैं-राजनाथ
किरण बेदी अब शुरू करेंगी खुली कचहरी
सरबजीत का परिवार पाक जाएगा
अब राहुल गाँधी जाएँगे चीन
मनमोहन की पाक प्रधानमंत्री को बधाई
बिहार से अपहृत बालक लंदन में!