मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किरण बेदी अब शुरू करेंगी खुली कचहरी
भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी किरण बेदी खाकी वर्दी उतारने के बाद अब जल्द ही कचहरी खोलने जा रही हैं जिसमें लोगों को अदालत के बाहर अपने मामलों का निदान ढूँढ़ने का मौका मिलेगा।

किरण बेदी की इस कचहरी के जरिए वास्तविक लोग वास्तविक मामले और वास्तविक परिस्थितियों के साथ प्रभावित पक्षों को उनके मुद्दों पर बहस करने, कोर्ट के बाहर समस्या का सही निदान निकालने का अवसर तलाशने और दूसरों को इन्हीं परिस्थितियों से शिक्षित करना चाहती हैं।

हाल ही में पुलिस की नौकरी से स्वैच्छिक अवकाश लेने वाली मैगसेसे पुरस्कार विजेता बेदी दरअसल स्टार प्लस द्वारा शीघ्र प्रसारित किए जाने वाले नए कार्यक्रम 'आपकी कचहरी' में लोगों के वास्तविक मामलों को निपटाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएँगी।

बेदी ने कहा मैं आपकी कचहरी से जुड़कर गौरवान्वित हूँ। यह सामान्य लोगों से जुड़ा मंच है। इस शो में मेरी भूमिका मध्यस्थ के तौर पर लोंगो के आपसी विवादों का निपटारा करने में मदद करने की होगी।

बेदी ने बताया कि उनकी इस कचहरी में रिश्तों के विवाद धन और उत्तराधिकार के विवाद अवैध संबंधों, महिलाओं से जुड़े विवाद सेक्सुअल प्रताड़ना, विवाह संबंधी विवाद, लिंग विवाद, गोत्रीय विवाद और दहेज प्रताड़ना जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्टार प्लस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर ने बताया कि किरण बेदी की इस कचहरी में जीवन के वास्तविक विवादों को प्रस्तुत किया जाएगा। विवाद से जुड़े लोग खुद अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह मंच एक निरपेक्ष फोरम की भूमिका निभाएगा जहाँ लोगों की सहमति से उनके विवादों का निपटारा किया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि लोगों की समस्याओं से जुड़े वास्तविक मामले कहाँ से लिए जाएँगे, शंकर ने बताया कि कचहरी के मामले गैर सरकारी संगठनों या एजेंसियों से लिए जाएँगे। यह दर्शकों के लिए भी खुला फोरम होगा जिसमें वे फोन या खतों के जरिए अपने मामले भेज सकते हैं।
और भी
सरबजीत का परिवार पाक जाएगा
अब राहुल गाँधी जाएँगे चीन
मनमोहन की पाक प्रधानमंत्री को बधाई
बिहार से अपहृत बालक लंदन में!
आलोचना करने वालों को राहुल ने लिया आड़े हाथ
‍हिंसा नहीं रुकी तो इस्तीफा-दलाई लामा