मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत का परिवार पाक जाएगा
पाकिस्तान में फाँसी की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए उनका परिवार जल्द ही पाकिस्तान जाएगा।

यहाँ सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने बताया कि वे और परिवार के अन्य सदस्य अपने भाई से मिलने पाकिस्तान जाएँगे और उन पर दयाशीलता दिखाने के लिए एक याचिका दाखिल करेंगे। पाकिस्तान में कार्यवाहक मानवाधिकार मंत्री अंसार बर्नी ने उम्मीद जताई है कि नई सरकार मानवता के आधार पर सरबजीत को माफी दिए जाने पर विचार करेगी।

इसके अलावा परिजनों को सरबजीत से मिलने का अवसर देगी। दलबीर कौर ने यहाँ पाकिस्तान का वीजा हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
और भी
अब राहुल गाँधी जाएँगे चीन
मनमोहन की पाक प्रधानमंत्री को बधाई
बिहार से अपहृत बालक लंदन में!
आलोचना करने वालों को राहुल ने लिया आड़े हाथ
‍हिंसा नहीं रुकी तो इस्तीफा-दलाई लामा
नौकरशाह की बजाय उद्‍यमी होना बेहतर