मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आलोचना करने वालों को राहुल ने लिया आड़े हाथ
किसानों के 60 हजार करोड़ रुपए के ऋण माफ किए जाने को लेकर आलोचना कर रहे लोगों को कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने आज आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति जब कर्ज की अदायगी नहीं करते हैं तब तो कोई सवाल नहीं उठाता।

चामराज जिले के बीआर हिल्स से चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा- जब कोई एक रुपए गरीब पर खर्च करता है, हर कोई यह पूछता है कि हम गरीबों पर एक रुपए क्यों खर्च कर रहे हैं। जब यही एक रुपया गरीबों की बजाए दूसरे पर खर्च किया जाता है तब उसकी कोई आलोचना नहीं करता।

उन्होंने कहा कि मुद्दा गरीब समर्थक होने का नहीं है बल्कि यह मामला निष्पक्षता का है और मैं गरीबों की आवाज सुनने के लिए प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष की सराहना करता हूँ।

उड़ीसा की अपनी हाल की यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि किसानों के ऋण माफ किए जाने के बाद कई लोगों ने पूछा कि क्यों हम कर्ज माफ कर रहे हैं लेकिन जब बड़े उद्योगपति कर्ज की अदायगी नहीं करते इस प्रकार के सवाल नहीं पूछे जाते।

सरकार के बारे में उन्होंने कहा यह सरकार संतुलित है। इस सरकार और पूर्व की सरकार में अंतर करने पर हम संतुलन देखते हैं। इस संदर्भ में हम गरीबों के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं लेकिन पूर्व सरकार अन्य पक्षों को तवज्जों दे रही थी।
और भी
‍हिंसा नहीं रुकी तो इस्तीफा-दलाई लामा
नौकरशाह की बजाय उद्‍यमी होना बेहतर
गुजरात दंगों के लिए विशेष जाँच दल
हाँ, अटल से मतभेद थे-आडवाणी
देश में साइबर अपराध बढ़े
योग के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी