मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‍हिंसा नहीं रुकी तो इस्तीफा-दलाई लामा
तिब्बती जनता की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि अगर हिंसक प्रदर्शन जारी रहे तो वह अपने पद से हट जाएँगे।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि गहरी संवेदना की अभिव्यक्ति को नियंत्रित रखा जाना चाहिए। अगर यह नियंत्रण से बाहर चला जाता है तो हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचता है। अगर हिंसक प्रदर्शन जारी रहे मैं इस्तीफा दे दूँगा।

विभिन्न स्थानों पर तिब्बती लोगों की ओर से जारी हिंसक प्रदर्शन से परेशान दिख रहे दलाई लामा ने प्रदर्शनकारियों से चीनी जनता को नुकसान पहुँचाने की किसी भी कार्रवाई से खुद को अलग रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि मैंने चीनी जनता और चीनी साम्यवाद का हमेशा आदर किया है, यहाँ तक कि अधिकांश तिब्बती प्रदर्शनकारी वैचारिक रूप से वामपंथी हैं। चीन के भीतर और बाहर प्रदर्शन के लिए मैं हिंसक तौर-तरीके अपनाए जाने के पूरी तरह खिलाफ हूँ।

तिब्बत संकट के संदर्भ में भविष्य की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए। एक सप्ताह तक चलनी वाली ध्यान से संबंधित विशेष कार्यशाला में भाग लेने के लिए दलाई लामा इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए हुए हैं।
और भी
नौकरशाह की बजाय उद्‍यमी होना बेहतर
गुजरात दंगों के लिए विशेष जाँच दल
हाँ, अटल से मतभेद थे-आडवाणी
देश में साइबर अपराध बढ़े
योग के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी
दिल्ली के एसीपी राजबीरसिंह की हत्या