सरकार को आज सौंपी गई छठे वेतन आयोग की सिफारिशों की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-
* वेतनमान औसतन 40 फीसदी बढ़ाया गया। * संशोधित वेतनमान एक जनवरी 2006 से प्रभावी होगा। * बकाया भुगतान से संबंधित 18060 करोड़ रुपए का अतिरिक्त घाटा। * न्यूनतम प्रवेश स्तर वेतनमान 6660 रुपए। * युवा वैज्ञानिकों और विशेष पदों के लिए बाजार प्रेरित मुआवजा। * सेवानिवृत्ति की मौजूदा उम्र 60 वर्ष बरकरार रखी गई। * वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अलावा कोई अपवाद नहीं। * आईएएस और आईएफएस की मौजूदा समकक्षता बरकरार। * वेतन और श्रेणी में असैनिक रक्षा बलों के समकक्ष। * ब्रिगेडियर पद तक के अधिकारियों को 6000 रुपए तक का भत्ता। * पाँचों दिन कामकाजी सप्ताह बरकरार (सिर्फ तीन राष्ट्रीय अवकाश को मंजूरी) * अन्य अराजपत्रित अवकाश खत्म होंगे (प्रतिबंधित अवकाश में समायोजित किया जाएगा)
* अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सामान्य तौर पर मिलने वाले 2.5 फीसदी की वृद्धि की बजाय 3.5 की वृद्धि मिलेगी। * नर्सों शिक्षकों और आरक्षी दलों के वेतनमान में बढ़ोतरी, ज्यादातर मौजूदा भत्ते की दरों को दुगुना किया गया। * शिक्षा भत्ता प्रतिपूर्ति 1000 रुपए प्रति बच्चा किया गया जो फिलहाल 50 रुपए है। * छात्रावास रियायत 10 गुना बढ़ाकर 3000 रुपए किया गया। * जो व्यक्ति एक साल से अधिक समय से किसी वेतन दायरे में स्थिर है तो उसे बिना श्रेणी परिवर्तित कर उच्चतर वेतन दायरे में डाल दिया जाएगा। * निष्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना प्रस्तुत की जाएगी। * सभी निर्धारित भत्ते को मुद्रास्फीति के प्रभावों से मुक्त बनाया गया है।
|