रेलवे ने अपने प्रमुख स्टेशनों और आरक्षण कार्यालयों में जहाँ नकद रुपयों का लेनदेन बड़ी मात्रा में होता है, वहाँ नोट गिनने वाली मशीन के साथ- साथ ही फर्जी नोट का पता लगाने वाली मशीन लगाने का निर्णय किया है।
रेल मंत्रालय ने अपने सभी क्षेत्रीय रेलों के महाप्रबंधकों को अपने उन प्रमुख स्टेशनों, आरक्षण कार्यालयों और गुड्स बुकिंग कार्यालयों आदि में नोट गिनने वाली मशीन और फर्जी नोट की पहचान करने वाली मशीन लगाने का निर्देश दिया है, जहाँ नगद का लेनदेन बड़ी मात्रा में होता है।
रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा कि वह इन मशीनों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें खरीदने और स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। रेलवे ने इन मशीनों को खरीदने के बारे में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
रेल मंत्रालय ने अपने निर्देश में महाप्रबंधकों से इस निर्देश को तत्परता से लेने को कहा है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह उन स्टेशनों के नाम भी सुझा सकता है, जहाँ ये मशीने लगाई जा सकती हैं।
|