अमेरिका की प्रमुख कोला कंपनी कोका कोला ने कहा कि उनकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी थोड़ी आगे है, लेकिन कंपनी भारत समेत प्रमुख पाँच बाजारों में भारत को शामिल करने के लिए जोर लगाएगा।
कोका कोला के अध्यक्ष और कार्याधिकारी नावेल इज्डेल ने कहा कि पेप्सी हमसे थोड़ी आगे है, लेकिन मुद्दा कुल कारोबार का है। कोला से कोला के लिहाज से हम आगे हैं। नींबू और नारंगी के जायके वाले उप खंडों में भी हम आगे हैं। पाँच प्रमुख ब्रांड में से चार हमारे ब्रांड हैं।
साल 1993 में रमेश चौहान से लिम्का, माजा और थम्स अप खरीदने की रणनीति को याद करते हुए इज्डेल ने कहा कि यह तीन चैंपियन स्थानीय ब्रांड के साथ कोका कोला, फैंटा और स्प्राइट जैसे वैश्विक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का मिश्रण है, जिसने हमें प्रमुख कंपनी बनाया है।
यह पूछने पर कि क्या एक भारतीय (इंदिरा नूयी) के नेतृत्व का फायदा पेप्सी को मिल रहा है इस्टेल ने कहा हमारे पास ऐसा कोई फार्मूला नहीं है, जो यह कहता हो कि हमारे पास अमुक देश में अमुक देश का नागरिक होना चाहिए, क्योंकि सिर्फ स्थानीय लोग ही कारोबार कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें परिस्थितिजन्य हैं। कुशलता जरूरी होती है और निर्णय लिया जा चुका है। इज्डेल भारत में व्यक्तिगत और शैक्षिक दौरे पर हैं और सभी कर्मचारियों से मिलना उनके एजेंडे में शामिल है ताकि उन्हें महसूस हो कि वे एक वैश्विक दल का अभिन्न अंग हैं।
|