कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि भारत में सुसंगत कृषि नीति नहीं है और इसके कारण हो सकता है कि यह कृषि व्यापार के क्षेत्र में भरोसेमंद भागीदार के तौर पर पहचान न मिल सके।
उन्होंने खाद्य उत्पादों में आत्म निर्भरता और आयत के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि व्यापक और दीर्घकालिक हितों के लिए हमें आयात और निर्यात के विकल्प खुले रखने चाहिए।
भारतीय बाजार को विश्व समुदाय के साथ एकीकृत करने के बारे में उन्होंने कहा कि यदि कमी है तो आप आयात कर सकते हैं और यदि अधिशेष है तो आप निर्यात कर सकते हैं। आज मैंने गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध जारी किया और यदि अगले साल हम भारी मात्रा उत्पादन करते हैं तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कौन मेरे ऊपर भरोसा करेगा।
उन्होंने कहा वे कह सकते हैं कि आप भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता नहीं हैं, लेकिन इस तरह के विचारों को अभी भी हमारी संसद और मीडिया पचा नहीं पाती।
|