मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आडवाणी ने सोनिया के साथ होली मनाई
आपसी रिश्तों में मिठास घोलने के प्रयास के तहत विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी होली के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मिले तथा उन्हें त्योहार की बधाई दी।

अपनी पत्नी कमला के साथ आडवाणी ने सोनिया और सिंह से अलग-अलग मुलाकात की। सोनिया सत्तारूढ़ संप्रग की भी अध्यक्ष हैं, जबकि सिंह को आडवाणी ने कई दफा भारत का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री कहा है।

विपक्ष के नेता ने दो दिन पहले एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में इस बात पर खेद प्रकट किया था कि उनके और सोनिया के बीच संवादहीनता है तथा कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के उनके निमंत्रण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के सोनिया और मनमोहन सिंह दोनों से अच्छे रिश्ते रहे हैं। राजग शासनकाल में सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे।

विपक्ष के नेता ने दोनों नेताओं को होली की बधाई दी और उन्हें अपनी आत्मकथा 'माई कंट्री माई लाइफ' की प्रति भेंट की, जिसमें कई मुद्दों पर सोनिया पर आलोचनात्मक टिप्पणी की गई है। इस पुस्तक में सोनिया के विदेशी मूल विवाद का भी जिक्र है।

सूत्रों ने बताया कि आडवाणी सोनिया के दस जनपथ निवास पर करीब 15 से 20 मिनट रहे। सोनिया के दस साल पूर्व कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के संबंध उनके साथ सामान्य नहीं रहे हैं। पिछले कई सालों में यह पहला मौका है जब आडवाणी ने सोनिया से उनके आवास पर जाकर होलमनाई

आडवाणी की आत्मकथा सोनिया के विदेशी मूल के मुद्दे की बात करती है और उन पर कुख्यात बोफोर्स घोटाले में ओट्टावियो क्वात्रोत्री की भूमिका पर परदा डालने में सक्रिय और इनकार नहीं करने योग्य मिलीभगत का आरोप लगाती है।
और भी
देश त्योहार के 'रंग' में सराबोर
तिब्बत में संघर्ष जारी रहेगा-दलाई लामा
वाजेपयी, आडवाणी ने मनाई होली
हाथियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि
मनमोहन ने सादगी से मनाई होली
संघ अटलजी को राष्ट्रपति बनाना चाहता था