मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राहुल प्रतिभावान राजनीतिज्ञ-ब्लेयर
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लयेर ने कांग्रेस के महासचिव राहुल गाँधी को समूचे विश्व में राजनीतिज्ञों की युवा पीढ़ी का सर्वाधिक प्रतिभावान और सक्षम राजनीतिज्ञ बताया है।

ब्लेयर ने एक निजी टेलीविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन से साक्षात्कार में यह विचार व्यक्त किए। यह पूछे जाने पर कि क्या वे गाँधी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं, ब्लेयर ने कहा कि वह अभी तक दुनिया के जितने भी युवा राजनीतिज्ञों से मिले हैं, उसमें गाँधी सबसे अलग हैं।

उन्होंने कहा- मेरी नजर में राहुल सबसे प्रतिभावान युवा राजनीतिज्ञ हैं, लेकिन भारतीय राजनीति में वे किस मुकाम पर पहुँचते हैं, यह तो देशवासी ही तय करेंगे। उन्होंने इस मौके पर तिब्बत में चीनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि ब्रिटेन समेत समूचा विश्व समुदाय तिब्बत में हिंसा रोकने और शांति बहाली चाहता है।

भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु समझौते पर ब्लेयर ने कहा कि उनकी राय में स्वच्छ पर्यावरण और भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के संदर्भ में यह समझौता एक जरूरत है। समझौते के खिलाफ वामदलों की इस शंका पर कि इससे भारत अमेरिका की गिरफ्त में आ जाएगा, ब्लेयर ने कहा कि समझौते में सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य शक्तियाँ भी इसका हिस्सा हैं।
और भी
तिब्बत चीन का आंतरिक मामला-भाकपा
मनमोहन औरों से ज्यादा लोकतांत्रिक-पवार
आतंक के खिलाफ अफ्रीका से सहयोग-प्रणब
कायम है बोफोर्स का कलंक-आडवाणी
देश भर में त्योहारों की धूम
होली पर राष्‍ट्रनायकों की शुभकामनाएँ