तिब्बत के घटनाक्रम को चीन का आंतरिक मामला करार देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिका की एक शीर्ष नेता की मुलाकात पर शुक्रवार को एतराज जताया।
भाकपा महासचिव ए.बी. बर्धन ने कहा कि सरकार को यह देखना चाहिए कि उनकी यह बैठक कोई 'चीन विरोधी बैठक' में तब्दील नहीं हो।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दलाई लामा से मुलाकात की।
बर्धन ने कहा कि हर देश में कुछ आंतरिक क्षेत्र हैं जहाँ हालात कुछ खराब है। वहाँ किसी की ओर से हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। भाकपा महासचिव ने कहा कि हम अमेरिका के प्रति मित्रवत हो सकते हैं, लेकिन हमें उसका सैन्य सहयोगी नहीं बनना चाहिए।
|