मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कायम है बोफोर्स का कलंक-आडवाणी
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का विदेशी मूल का मुद्दा अभी सुलझा नहीं है और हमवतन ओतावियो क्वात्रोची को बोफोर्स मामले में बचाने का कलंक उनके माथे पर है।

आडवाणी का आरोप है कि क्वात्रोची को बचाने के लिए भारतीय गणराज्य की ही संस्था प्रधानमंत्री कार्यालय, कानून मंत्रालय, विदेश मंत्रालय रक्षा मंत्रालय, न्यायपालिका, सीबीआई, जेपीसी, सरकारी मीडिया सबका दुरुपयोग किया गय

आडवाणी के अनुसार कांग्रेसी कभी भी अपने नेता और अपनी पार्टी के माथे पर लगे इस कलंक की सफाई नहीं दे पाएँगे। विपक्ष के नेता ने अपनी पुस्तक 'माई कंट्री माई लाइफ' पुस्तक के कम से कम छह पन्ने श्रीमती गाँधी के विदेशी मूल के मुद्दे को समर्पित किए हैं और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के सामने आई त्रासदियों के लिए 'हमदर्दी' के शब्द भी उन्होंने पिरोए हैं।

उन्होंने श्रीमती गाँधी की निजी आलोचनाओं को खारिज किया है, लेकिन इसके लिए उन्होंने 'किसी औरत और किसी विधवा की निजी आलोचना किए जाने की भारतीय संस्कृति में मनाही' होने का तर्क इस्तेमाल किया है। अलबत्ता उनके विदेशी मूल के मुद्दे पर आलोचना को आडवाणी ने 'अपना सैद्धांतिक मामला' करार दिया है।
और भी
देश भर में त्योहारों की धूम
होली पर राष्‍ट्रनायकों की शुभकामनाएँ
चीनी दूतावास में घुसे तिब्बती
दलाई लामा ने रचा षड्‍यंत्र-चीन
‍जिन्ना के जिक्र पर मलाल नहीं-आडवाणी
'तिब्बत में दमन के खिलाफ आवाज उठाएँ'