मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वाजपेयी धूमधाम से मनाएँगे होली
अपने शुभचिंतकों के आग्रह पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी शनिवार को अपने निवास पर धूमधाम से होली मनाएँगे।

वाजपेयी सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री रहे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विजय गोयल ने बताया कि वाजपेयी 6 कृष्ण मेनन मार्ग स्थित अपने निवास पर होली मनाएँगे और सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक आगंतुकों से मिलेंगे।

बढ़ती उम्र की परेशानियाँ झेल रहे वाजपेयी के निवास पर होली के कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष तैयारियाँ चल रही हैं, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह और वरिष्ठ नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

वाजपेयी पिछली बार 25 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर अपने निवास पर ईष्ट-मित्रों और जनता-जनार्दन से मुखतिब हुए थे। वे आडवाणी की आत्मकथा 'माई कंट्री माई लाइफ' के विमोचन पर भी नहीं जा पाए थे।
और भी
संप्रग एकजुट होकर चुनाव लड़े-पवार
नैंसी ने दलाई लामा से मुलाकात की
काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे डॉक्टर
भंग की तरंग में नर और नारायण
लालू-राबड़ी का मामला उच्च न्यायालय में
24 मार्च को तय होगी आरके शर्मा की सजा