मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संप्रग एकजुट होकर चुनाव लड़े-पवार
केन्द्र में संप्रग के प्रमुख घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की इच्छा है कि लोकसभा के अगले चुनाव का सामना पूरा गठबंधन साथ मिलकर करें। साथ ही उन्हें लगता है कि वामदलों के गंभीर विरोध को देखते हुए भारत अमेरिकी परमाणु करार पर आगे बढ़ पाना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।

राकांपा प्रमुख और कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा हमारी इच्छा है कि हम कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ें। हम महसूस करते हैं कि संप्रग सामूहिक रूप से संप्रग के तौर पर चुनाव लड़ें। हम पूरे भारत में संप्रग पार्टनर के रूप में चुनाव लड़ना चाहेंगे, जैसा हमने गोवा और महाराष्ट्र में किया।

उन्होंने राकांपा के भाजपा के साथ जाने की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि मेघालय गठबंधन सरकार को भाजपा द्वारा बाहर से समर्थन देने के ज्यादा अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। मेघालय गठबंधन में राकांपा की अहम भूमिका है।

परमाणु समझौते पर गठित संप्रग वाम समिति के सदस्य पवार ने कहा वाम दलों के विरोध को देखते हुए इस समझौते पर आगे बढ़ पाना मुश्किल लगता है।

उन्होंने कहा यह गठबंधन सरकार है और हम इसे वाम दलों के बहुमूल्य समर्थन से चला रहे हैं। अगर हमारा कोई समर्थक किसी विषय पर चिंता जता रहा है तो यह सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वह उनकी चिंताएँ दूर करें। हम ऐसा प्रयास करने की कोशिश में है।
और भी
नैंसी ने दलाई लामा से मुलाकात की
काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे डॉक्टर
भंग की तरंग में नर और नारायण
लालू-राबड़ी का मामला उच्च न्यायालय में
24 मार्च को तय होगी आरके शर्मा की सजा
सरबजीतसिंह के बदले सौदा नहीं होगा