मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंक के शिकार परिवार को मदद
सरकार ने आतंकवादी हिंसा के शिकार परिवारों को तुरंत राहत देने लिए गुरुवार को एक नई योजना का ऐलान किया, जिसमें पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपए की मदद दी जाएगी। इस केन्द्रीय योजना को प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने इसे सरकार की ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि आतंकवादियों, उग्रवादियों, विद्रोहियों और नक्सलियों की हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए तुरन्त राहत के रूप में तीन लाख रुपए बैंक में जमा कर दिए जाएँगे, जिसका ब्याज हर तीन महीने में पीड़ित परिवार को अदा किया जाता रहेगा। ऐसे नागरिकों के अनाथ हुए बच्चों के वयस्क होने पर उन्हें मूल राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

दासमुंशी ने बताया कि इस योजना के साथ-साथ राज्य सरकारों और केन्द्र द्वारा पहले से चलाई जा रही योजनाएँ यथावत जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस योजना को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सौहार्द प्रतिष्ठान की संचालन परिषद चलाएगी तथा वही इसके बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश तय करेगी।
और भी
महिला आरक्षण पर मनमोहन के प्रयास
...तो आंदोलन मंजिल पर होता-आडवाणी
राष्ट्रपति की होली और ईद पर बधाई
कैदियों की सियासत बंद करें-असमाँ
सरबजीत के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
लालू के खिलाफ सरकार की याचिका