मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महिला आरक्षण पर मनमोहन के प्रयास
महिला आरक्षण विधेयक पर सहमति का आश्वासन
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने गुरुवार को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार महिला आरक्षण विधेयक पर व्यापक आम सहमति के लिए प्रयास जारी रखेगी।

डॉ. सिंह ने राज्यसभा का कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों की विदाई के अवसर पर सदन में कहा कि मैंने राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा था कि हम महिला आरक्षण विधेयक पर व्यापक आम सहमति बनाने का प्रयास करेंगे, ताकि यह विधेयक संसद के विचारार्थ पेश किया जा सके।

विदाई के अवसर पर कुछ सदस्यों द्वारा उठाए गए किसानों के कल्याण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए कई उपाय किए हैं तथा जरूरत पड़ने पर और कदम उठाने से पीछे नहीं रहेगी।

प्रधानमंत्री ने जो सदन के नेता भी हैं, रिटायर हो रहे सदस्यों खासकर डॉ. पीसी एलेक्जेंडर के व्यापक अनुभव. प्रो रामदेव भंडारी की विनम्रता और ज्ञान तथा भारतीय जनता पार्टी के शत्रुघ्न सिन्हा के विवेक की खास तौर पर चर्चा की। सदन से रिटायर हो रहे अपने सहयोगी संसदीय कार्य राज्यमंत्री सुरेश पचौरी के बारे में उन्होंने कहा कि उनके बारे में जितना भी कहा जाए कम है।

डॉ. सिंह ने रिटायर हो रहे सदस्यों के सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ सदस्य फिर सदन में लौटेंगे, लेकिन जो नही लौट पाएँगे वे राष्ट्रसेवा में अपना योगदान करते रहेंगे।
और भी
...तो आंदोलन मंजिल पर होता-आडवाणी
राष्ट्रपति की होली और ईद पर बधाई
कैदियों की सियासत बंद करें-असमाँ
सरबजीत के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
लालू के खिलाफ सरकार की याचिका
सीबीआई ने 84 दंगों की रिपोर्ट सौंपी