केंद्रीय जाँच ब्यूरो ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की संलिप्तता के बारे में स्थिति रिपोर्ट राजधानी की एक अदालत को गुरुवार को सौंप दी। जाँच एजेंसी ने अपनी स्थिति रिपोर्ट मुहरबंद लिफाफे में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन को सौंपी।
तीन नवम्बर 1984 को सिखों के खिलाफ एक भीड़ को उकसाने में टाइटलर की कथित भूमिका पर फिर से जाँच की स्थिति रिपोर्ट सौंपने में विफलता के लिए 12 मार्च को अदालत ने एजेंसी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी।
अदालत ने पिछले साल 18 दिसम्बर को टाइटलर के खिलाफ मामला बंद करने की ब्यूरो की दलील ठुकरा दी थी और आदेश दिया था कि टाइटलर की कथित भूमिका की फिर से वह जाँच करे।
|