मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राज्यसभा के लिए 30 उम्मीदवार निर्विरोध
राज्यसभा की 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के सिलसिले में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बुधवार शाम समाप्त होने के बाद 30 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए जिनमें 13 कांग्रेस के और आठ भाजपा के हैं।

इन दोनों दलों के अलावा द्रमुक और बीजद के दो-दो उम्मीदवार निर्वाचित हुए, जबकि अन्नाद्रमुक, अगप, माकपा, बीडीएफ और तेदेपा के एक-एक उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।

सभी 30 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए क्योंकि नाम वापस लिए जाने की तारीख समाप्त हो जाने के बाद मैदान में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं रह गया।
और भी
वाजपेयी ने लिया था ब्रजेश का पक्ष
आडवाणी को गलत समझा गया-वाजपेयी
तसलीमा नसरीन ने भारत छोड़ा
भूमि घोटाल में अशोक मल्होत्रा को जमानत
करार को खारिज नहीं कर सकती सरकार
‍हिन्दीभाषियों पर हमला खेदजनक-पाटिल