मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तसलीमा की वीजा अवधि बढ़ाने का विरोध
सरकार ने बुधवार को बताया कि कुछ लोग बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा की वीजा अवधि को बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने बुधवार को राज्यसभा में बलवंत उर्फ बाल आप्टे और श्रीगोपाल व्यास के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश मूल की लेखिका तसलीमा नसरीन स्वीडन की नागरिक हैं और उनके पास स्वीडिश पासपोर्ट है। वह 25 फरवरी, 2006 को भारत आई थीं और भारत में ठहरने के लिए उनकी वीजा अवधि को समय-समय पर बढ़ाया गया है। उनके वीजा को अंतिम विस्तार छह माह के लिए अर्थात 17 अगस्त, 2008 तक प्रदान किया गया है।

जायसवाल ने बताया कि नसरीन अपने उपन्यास लज्जा सहित अपनी कृतियों के संबंध में विवादों में रही हैं। कुछ संगठनों ने तसलीमा की वीजा अवधि बढ़ाए जाने का विरोध किया है। तसलीमा नसरीन को जब और जहाँ आवश्यकता हुई उपयुक्त चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
और भी
रवीना को उपयुक्त भूमिका की तलाश
सरबजीत की फाँसी एक माह टली
भीमसेन जोशी आईसीयू में भर्ती
आईआईटी ने दी रतन टाटा को उपाधि
संविधान की आत्मा पर चोट
शिवानी हत्याकांड : घटनाक्रम