मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रवीना को उपयुक्त भूमिका की तलाश
बॉलीवुड के रुपहले पर्दे पर सलमान खान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से कदम रखने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि वह लम्बे समय बाद कैमरे के सामने छोटे परदे पर 'चक दे बच्चे' से आ रही हैं और उपयुक्त भूमिका मिली तो जल्द ही फिल्मों में भी अभिनय करती दिखाई देंगी।

रवीना टंडन ने टेलीफोन पर बताया काफी समय के बाद मैं कैमरे के सामने आ रही हूँ, किन इसे मैं अपनी वापसी बिलकुल नहीं मानती। मेरे बच्चे अभी छोटे हैं, इसलिए फिल्म में वापसी की दिशा में मैंने इस रास्ते को चुना है।

उन्होंने कहा कि 'चक दे बच्चे' में मेरी भूमिका अलग है। बच्चों से मुझे काफी लगाव रहा है और इस कार्यक्रम के जरिये बच्चों को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश की जा रही है। इसमें मेरी भूमिका निर्णायक की है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम या यूँ कहें तो किसी भी टीवी धारावाहिक में काम करने का समय निर्धारित होता है, इसलिए अभी इसमें काम करने में मुझे काफी आनंद आ रहा है।

गौरतलब है कि 'चक दे बच्चे' में विभिन्न प्रदेशों के 24 बच्चे चुने गए हैं, जिन्हें 12 दलों में बाँटा गया है। इनमें छह दल गाँव के बच्चों के हैं, जबकि छह दल शहर के बच्चों के हैं। रवीना टंडन इन दलों के बीच होने वाली स्पर्धा के लिए निर्णायक की भूमिका निभा रही हैं।

काजोल और माधुरी दीक्षित की तरह फिल्मों में वापसी के बारे में पूछे जाने पर रवीना टंडन ने कहा फिल्मों में वापसी निश्चित तौर पर मेरी योजनाओं में हैं और मेरे पास कई निर्माता अपनी पेशकश के साथ आ रहे हैं। मैं ऐसी भूमिका करना पसंद करूँगी, जो मेरे व्यक्तित्व के अनुकूल हो।

फिल्म के निर्माण और निर्देशन के संबंधित एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मैं फिल्म का निर्माण करना चाहूँगी। इसके अलावा छोटे पर्दे पर निर्माण गतिविधियों में भी मेरी रुचि है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और समय बीतने के साथ मैं अपने बारे में एक पुस्तक लिखना चाहूँगी।

गौरतलब है कि रवीना टंडन ने जीना मरना तेरे संग, क्षत्रिय, परंपरा, मोहरा, दिव्यशक्ति, पहला नशा, दिलवाले, लाड़ला, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, शूल, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जिद्दी जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार, सनी देओल, गोविंदा, मनोज वाजपेयी, नाना पाटेकर, संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है।
और भी
सरबजीत की फाँसी एक माह टली
भीमसेन जोशी आईसीयू में भर्ती
आईआईटी ने दी रतन टाटा को उपाधि
संविधान की आत्मा पर चोट
शिवानी हत्याकांड : घटनाक्रम
कैदी आडवाणी के कहकहे!