टाटा समूह के अध्यक्ष और देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी खड़गपुर ने 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक टाटा को यह उपाधि भारत को विश्वविख्यात बनाने में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व और टाटा समूह को एक विशाल आकार प्रदान करने में उनके योगदान को देखते हुए दी गई है।
टाटा को उपाधि से सम्मानित करते हुए आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर दामोदर आचार्य ने कहा कि रतन एन टाटा भारतीय इंजीनियरिंग उद्योग में ऊँची हस्ती हैं। टाटा समूह की कंपनियों में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने उत्कृष्टता के नए मानदंड रचे हैं।
सनद रहे कि इसी वर्ष रतन टाटा ने भारत में एक लाख रुपए की कीमत वाली 'नैनो कार' का ऐलान करके कार उद्योग जगत में खलबली मचा दी है। नैनो कार अक्टूबर में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। आम भारतीय इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
'लखटकिया' नहीं 'नैनो' कहो अब टाटा ने बनाई 'लड़ाकू नैनो' रतन टाटा का अगला सपना... नैनो ने टाटा को सोने नहीं दिया टाटा की प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी
|