मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गेंद अब भारत के पाले में-आईएईए
अमेरिका के साथ परमाणु करार को लेकर संप्रग सरकार पर वामपंथी दलों के दबाव के बीच आईएईए ने मंगलवार को कहा कि वह भारत केंद्रित सुरक्षा मानकों से संबंधित मसौदे को अंतिम रूप देने के करीब है और समझौते के मामले में गेंद अब भारत के पाले में है।

आईएईए के प्रेस एवं जनसूचना अधिकारी ए. एवरेनसेल ने एक ई-मेल में कहा कि दोनों पक्ष अंतिम मजमून के करीब हैं। अब भारत को आईएईए के समक्ष पुष्टि करनी है कि मसौदे पर सहमति है। उन्होंने कहा कि उस समय तक वास्तव में कोई समझौता नहीं है। इस प्रकार गेंद अब भारत के पाले में है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग और वामपंथी दलों के बीच सोमवार को बैठक हुई थी जिसमें आईएईए के साथ भारत केंद्रित सुरक्षा उपाय समझौते के मसौदे पर अगले महीने और विचार विमर्श करने का फैसला किया गया। आईएईए के गवर्नरों की विशेष बोर्ड बैठक मई के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है।
और भी
...तो इस्तीफा दे दूँगा-दलाई लामा
शिवानी हत्याकांड में आरके शर्मा दोषी
तमिलनाडु में लिट्‍टे का अड्‍डा नहीं
सरबजीत की बहन सोनिया से मिली
सरबजीत की रिहाई के प्रयास-मनमोहन
सरबजीतसिंह को फाँसी न दें-सरकार