भारतीय कैदी सरबजीतसिंह की बहन दलबीर कौर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। दलबीर कौर के मुताबिक सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी से सरबजीत के मामले पर बात की है।
सोनिया से मुलाकात के बाद दलबीर कौर ने कहा उन्होंने मुझे अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
कौर ने कहा कि श्रीमती गाँधी ने मुझे भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार सरबजीत मामले को पाकिस्तानी सरकार के समक्ष शीर्ष स्तर पर उठाएगी।
दलबीर कौर ने रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव और विदेशमंत्री मुखर्जी से भी मुलाकात की। दलबीर ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से भी मिलने के लिए समय माँगा है।
|