मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत की रिहाई के प्रयास-मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान में मृत्युदंड पा चुके सरबजीत का मामला वहाँ की सरकार के समक्ष उच्चतम स्तर पर उठाया है।

प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने एक बयान में बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल के एक पत्र के जवाब में सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार सरबजीत की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरबजीत को एक अप्रैल को फाँसी पर लटकाया जाना है।

इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के सूत्रों के मुताबिक भारत ने सरबजीत तक वाणिज्य दूतावास की पहुँच की माँग की है। लाहौर और मुल्तान में 1990 में हुए बम धमाकों में कथित तौर पर शामिल रहने की वजह से सत्रह साल जेल में बिताने वाले सरबजीत को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को यह संकेत दिया गया है कि सरबजीत को फाँसी पर लटकाना मौजूदा परिस्थितियों से निपटने का सबसे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।

हाल ही में पाकिस्तान में बंद रहे कैदी कश्मीरसिंह की रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तानी मंत्री अंसार बर्नी ने सरबजीत के समर्थन में याचिका दायर करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि सरबजीत पर आतंकवादी होने का आरोप है।

भारत की ओर से कोई संदेश नहीं : दूसरी ओर पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जावेद इकबाल चीमा ने मंगलवार को कहा कि उसे भारतीय कैदी सरबजीतसिंह को क्षमादान देने के संबंध में भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है। एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि जहाँ तक मैं जानता हूँ कि फाँसी की तारीख एक अप्रैल मुकर्रर की गई है।

सरकार रिहाई सुनिश्चित करे : भाजपा ने मंगलवार को सरकार से माँग की कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद और मौत का इंतजार कर रहे भारतीय कैदी सरबजीत की रिहाई सुनिश्चित करे। पार्टी नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सबरजीत को पाकिस्तान में फाँसी पर लटकाया जा रहा है।

सरबजीत की बेटी की अपील : सरबजीत की नाबालिग बेटी स्वप्नदीप ने आज पाकिस्तान से अपने पिता की रिहाई की अपील की है। पाकिस्तान के मानवाधिकार मामलों के कार्यवाहक मंत्री बर्नी से अपील करते हुए स्वप्नदीप ने कहा कि मैं बर्नी से दोबारा निवेदन करना चाहती हूँ कि मेरे पिता निर्दोष हैं और उनकी गलत पहचान की गई है।
चमत्कार ही बचा सकता है सरबजीत को
बादल भी सरबजीत के लिए आगे आए
सरबजीतसिंह को फाँसी न दें-सरकार
सरबजीत की बहन सोनिया से मिली
और भी
सरबजीतसिंह को फाँसी न दें-सरकार
बादल भी सरबजीत के लिए आगे आए
पाकिस्तान के 26 नागरिक हिरासत में
जिंदा रहने के लिए भारत छोड़ना पड़ेगा
सरबजीत पर मंगल को संसद में बयान
महँगाई रोकने का उपाय करेंगे-चिदंबरम