मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बादल भी सरबजीत के लिए आगे आए
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से अनुरोध किया कि वे सरबजीत के मामले को प्राथमिकता के आधार पर पाकिस्तानी सरकार के समक्ष उठाएँ।

बादल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वे सीधे इस मामले पर राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से बात करें और उनसे कहें कि वे दया की भावना का पालन करें, जिसका उपदेश इस्लाम सहित सभी धर्मों में मिलता है।

पंजाब सरकार ने केन्द्र से यह अनुरोध भी किया कि वे पाक‍िस्तान की यात्रा के लिए सरबजीत के परिजनों को पासपोर्ट जारी करें।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीरसिंह बादल ने भी सरबजीत को मिली फाँसी पर पाकिस्तान सरकार को फिर से विचार करने के लिए मनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से निजी हस्तक्षेप की अपील की है।

उन्होंने एक बयान में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे को सीधे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के समक्ष उठाएँ।
और भी
पाकिस्तान के 26 नागरिक हिरासत में
जिंदा रहने के लिए भारत छोड़ना पड़ेगा
सरबजीत पर मंगल को संसद में बयान
महँगाई रोकने का उपाय करेंगे-चिदंबरम
संप्रग-वाम समिति की बैठक बेनतीजा
परीक्षाओं के 'राक्षसी रूप' पर असंतोष