मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जिंदा रहने के लिए भारत छोड़ना पड़ेगा
बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा है कि जिंदा रहने के लिये उन्हें भारत छोड़ना पड़ेगा। तस्लीमा ने आज कहा ‍कि आमी बाचार जोन्नो जाच्छी (मैं जिंदा रहने के लिए यहाँ से जा रही हूँ)। उन्होंने कहा मैं आज रात नहीं जा रही हूँ लेकिन जाऊँगी जरूर।

यह पूछे जाने पर कि वे कहाँ जा रही हैं? उन्होंने कहा कि जहाँ खाना और चिकित्सा मिलेगी।

तस्लीमा के मुताबिक मुझे यहाँ चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही हैं जिसके चलते मेरे प्रमुख अंग नष्ट होते जा रहे हैं। मुझे उच्च रक्तचाप हो गया है। उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञ को भी दिखाना है।

तस्लीमा ने कहा कि वह हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहती थीं लेकिन उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिल पाई। वह यहाँ अस्पताल में भी भर्ती नहीं हो सकतीं, इसीलिए मुझे जिंदा रहने के लिए भारत छोड़ना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब भारत से जा रही हैं।
और भी
सरबजीत पर मंगल को संसद में बयान
महँगाई रोकने का उपाय करेंगे-चिदंबरम
संप्रग-वाम समिति की बैठक बेनतीजा
परीक्षाओं के 'राक्षसी रूप' पर असंतोष
आईटी नौकरियों में कटौती नहीं
चिदंबरम की विपक्ष को चुनौती