मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईटी नौकरियों में कटौती नहीं
केन्द्र सरकार ने कहा कि वैश्विक मंदी के कारण सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा नौकरियों में बड़े पैमाने पर कटौती किए जाने की आशंका नहीं है।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. शकील अहमद ने लोकसभा में एस. अजय कुमार के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर तथा सेवा कंपनी संघ (नैस्काम) के अनुसार अनुमान है कि वित्त वर्ष 2007-08 में उद्योग अपने कार्यदल में 3 लाख 75 हजार कर्मचारियों को शामिल करेगा।

उन्होंने बताया नैस्काम के अनुसार वित्त वर्ष 2007-08 में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का कुल राजस्व 52 अरब डॉलर तक पहुँचने की संभावना है।
और भी
चिदंबरम की विपक्ष को चुनौती
यूपीएससी-2007 के परिणाम घोषित
सरबजीत को फाँसी मुद्‍दे का हल नहीं
सरबजीत की बहन राहुल से मिलीं
दुनिया उतरी सरबजीत के पक्ष में
सरबजीत मामले में कांग्रेस की अपील