मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूपीएससी-2007 के परिणाम घोषित
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2007 की सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए।

परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और ग्रुप-ए तथा ग्रुप-बी की अन्य केन्द्रीय सेवाओं के लिए व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चुना गया है।

परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूपीएससी.जीओवी.इन पर देखे जा सकते हैं। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण 31 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके समय और स्थान के बारे में सूचना 25 मार्च से यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

किन्हीं कारणवश यदि उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण से संबधित सूचना नहीं पहुँचती तो वे निम्न फोन और फैक्स नबंरों पर यूपीएससी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ये फोन नंबर हैं- 011-23385271, 23381125, 23098543 और फैक्स नंबर हैं- 011-23385345, 23387310, 23384472.

किसी भी स्थिति में व्यक्तित्व परीक्षण के स्थान और समय में परिवर्तन से संबधित किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
और भी
सरबजीत को फाँसी मुद्‍दे का हल नहीं
सरबजीत की बहन राहुल से मिलीं
दुनिया उतरी सरबजीत के पक्ष में
सरबजीत मामले में कांग्रेस की अपील
इंटरनेट से तलाक मान्य नहीं
सरबजीत के परिवार की अपील