मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत की बहन राहुल से मिलीं
पाकिस्तान में मृत्युदंड की सजा पा चुके भारतीय कैदी सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने इस मामले को सरकार के पास ले जाने की अपील करते हुए सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी से मुलाकात की।

कौर ने गाँधी से मुलाकात के बाद बताया कि मैंने राहुल गाँधी से मुलाकात की और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे इस मामले को प्रधानमंत्री और सोनिया गाँधी के समक्ष उठाएँगे।

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक 1990 में पाकिस्तान में चार बम धमाकों में कथित तौर पर शामिल होने के लिए मृत्युदंड की सजा पा चुके सरबजीत को लाहौर की जेल में एक अप्रैल को फाँसी दी जाएगी।

कौर ने कहा कि राहुल ने मुझसे अपनी बड़ी बहन की तरह व्यवहार किया और सरबजीत का जीवन बचाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सरबजीत के मामले को गंभीरता से लेते हैं और पाकिस्तान की सरकार पर दबाव डालते हैं तो सरबजीत को कोई भी फाँसी पर नहीं लटका सकता।

दलबीर ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के कार्यवाहक मानवाधिकार मंत्री अंसार बरनी से भी बातचीत की है जिन्होंने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि वह मामले को राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के पास ले जाएँगे।
और भी
दुनिया उतरी सरबजीत के पक्ष में
सरबजीत मामले में कांग्रेस की अपील
इंटरनेट से तलाक मान्य नहीं
सरबजीत के परिवार की अपील
परमाणु करार पर सोमवार को बैठक
सोनिया गाँधी पर फिल्म को हरी झंडी