मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत मामले में कांग्रेस की अपील
मुशर्रफ मामले को समग्रता में देखें
कांग्रेस ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से वहाँ की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत के मुद्दे पर समग्रता और सहानुभूति के साथ विचार करने की अपील की है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहाँ बताया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति मुशर्रफ से अपील करती है कि वे पाकिस्तान की संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण से समग्रता और सहानुभूति के साथ विचार करें।

उन्होंने कहा कि वह कट्टर अपराधी नहीं है, इसलिए उसके मामले में अलग रवैया अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरबजीत के मामले में पहचान को लेकर कुछ संदेह भी है, जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए।

पाकिस्तान के एक उर्दू दैनिक में सरबजीत को एक अप्रैल को फाँसी देने की खबर के संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने यह बात कही।
और भी
इंटरनेट से तलाक मान्य नहीं
सरबजीत के परिवार की अपील
परमाणु करार पर सोमवार को बैठक
सोनिया गाँधी पर फिल्म को हरी झंडी
सरबजीत मामले में मनमोहन से अपील
सरकार की उलटी गिनती शुरू-आडवाणी