पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीतसिंह के खिलाफ कथित तौर पर डेथ वारंट जारी किए जाने के समाचार से स्तब्ध उनके परिजनों और पंजाब सरकार ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से अपील की कि वह तुरंत इस मामले को पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाएँ।
सरबजीत की बहन दलबीर कौर दिल्ली रवाना हो गईं। वहाँ उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल से मिलना है। दिल्ली में वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी के अतिरिक्त प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाएँगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल के मीडिया सलाहकार हरचरणसिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री से संपर्क बनाने के लिए कठोर प्रयास कर रही है, ताकि वह दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष उठा सकें।
|