अनुसूचित जनजाति के दर्जे की गुर्जर समुदाय की माँग पर उनके आंदोलन में एक किरदार अदा करने वाले कांग्रेस सांसद सचिन पायलट ने शनिवार को कहा कि वह आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में हैं।
सचिन पायलट ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम के 'यूथ फोरम' सत्र में कहा कि मैं आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में हूँ, लेकिन इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय जागरूकता और राजनीतिक सहमति की जरूरत होगी। इसके लिए काम करने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊँगा।
उन्होंने गुर्जर समुदाय के आंदोलन को अपने समर्थन को सही ठहराया और कहा कि देश में आरक्षण कुछ तय मानकों के आधार पर दिया जाता है।
गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सचिन ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि अगर कोई राजनीतिक पार्टी वोट के लिए वादा करती है और जब लोग पूछते हैं कि वादे का क्या हुआ तो इसका मतलब यह नहीं कि आप 26 लोगों के सीने में गोली उतार दें।
|