देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को देश में जेल सुधारों और मानवाधिकारों के लिए ऐनीमैरी मेडीसन पुरस्कार प्रदान किया गया है। यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के आईएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टी तथा क्यूरेटरशिप फार इम्युनोडिफेसएंसी द्वारा स्थापित इस पुरस्कार को जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के तहत 5000 यूरो की नकद राशि भी दी जाती है। पुरस्कार दिए जाने के बाद बेदी ने कहा कि वह पुरस्कार से मिलने वाली इस राशि को अपनी ताजातरीन परियोजना डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सेफरइंडिया डॉट काम को समर्पित कर देंगी, जो शिकायतकर्ताओं को पुलिस की मदद दिलाने में सहायता करता है।
|