मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इटली में गाँधी प्रतिमा का अनावरण
इटली में दक्षिणी नेपल्स के पार्को वर्जीलियानो में शनिवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की काँस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार प्रतिमा का अनावरण इटली में भारत के राजदूत राजीव डोगरा और नेपल्स की मेयर रोसा इर्वोलिनो ने किया। इस अवसर पर इटली के अनेक सांसद, स्थानीय व्यापारी और गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ केसोरिया के सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

गाँधीजी की इस आदमकद प्रतिमा को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर स्थापित किया गया है। प्रतिमा को प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार गौतम पाल ने बनाया है।
और भी
भाजपा की सोनिया, मनमोहन को चुनौती
मनीष अरोड़ा का ‘वॉरियर’ कलेक्शन
जिन्ना प्रकरण का दुख नहीं-आडवाणी
बराक दलाली सौदा : नंदा हिरासत में
अलग से कृषि बजट संभव नहीं-पवार
धरोहर नगरी बनेगी वाराणसी-मनमोहन