मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा की सोनिया, मनमोहन को चुनौती
देश में कृषि संकट के लिए राजग सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने के कांग्रेस के आरोप को भाजपा ने चुनौती दी है।

पार्टी ने कहा है कि किसानों की बदहाली और कृषि संकट के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह राष्ट्रव्यापी बहस में शामिल हों।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री सिंह ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के जगमपेट में एक रैली को संबोधित करते हुए देश में आए कृषि संकट के लिए राजग की आलोचना की थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्ष तक देश पर राज किया। उसकी कृषि और ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत संरचना को नजरअंदाज करने की नीति के कारण ही देश पर मौजूदा कृषि संकट आया है।

उन्होंने कहा कि राजग ने ग्रामीण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रस या तो हमारी योजनाओं पर धीमी गति से चल रही है या फिर उन्हें ठंडे बस्ते में डाल चुकी है।

किसानों की कर्ज माफी के निर्णय के बारे में नायडू ने कहा कि यह मतदाताओं को लुभाने का प्रयास है और उनके हितों के लिए देर से उठाया गया एक छोटा कदम है।
और भी
मनीष अरोड़ा का ‘वॉरियर’ कलेक्शन
जिन्ना प्रकरण का दुख नहीं-आडवाणी
बराक दलाली सौदा : नंदा हिरासत में
अलग से कृषि बजट संभव नहीं-पवार
धरोहर नगरी बनेगी वाराणसी-मनमोहन
अमेरिका से खरीदे पोत में अनियमितता