दिल्ली में चल रहे विल्स इंडिया फैशन वीक में इस बार भी फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा का जादू बरकरार रहा। इस बार फैशन वीक में मनीष का ‘वॉरियर’ कलेक्शन्स काफी धूम मचा रहा है।
मनीष द्वारा प्रस्तुत यह कलेक्शन मुख्य रूप से सनुराय, शस्त्रधारियों और युद्ध की थीम पर आधारित है। अरोड़ा ने बताया कि ‘युद्ध हमेशा से ही मेरी एक फैंटेसी रहा है। मैंने इस बार अपनी इसी कल्पना को रैंप पर उतारा है, जो काफी हद तक समकालीन कला से प्रेरित है।
मनीष का मानना है कि उन्होंने अपने कलेक्शन्स में 17वीं सदी के प्रिंट और कला का खुलकर प्रयोग किया है। विल्स इंडिया फैशन वीक के ग्यारहवें एडिशन में इस बार कुल 84 डिजाइनर और 40 शो हो रहे हैं।
गौरतलब है कि पाँच दिनों तक चलने वाला यह फैशन वीक अपने पूरे शबाब पर है, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजाइनर अपने जौहर दिखा रहे हैं। यह फैशन वीक अगले बुधवार तक संपन्न होगा।
विदेशी मॉडल का टॉप सरका!
|